जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: चिलकाना रोड स्थित श्री रामलीला भवन में आगामी श्री रामलीला महोत्सव 2025 का शुभारंभ ध्वज पूजन व ध्वजारोहण के साथ हुआ। विधिवत गणपति पूजन का अनुष्ठान भगवताचार्य पंडित अजय किरण ने सम्पन्न कराया।इसके उपरांत कमेटी के प्रधान विनय जिंदल, मंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, उत्सव संचालक वैभव बंसल, सह-उत्सव संचालक ईशु जैन, देवेंद्र राणा और मोहित सैनी ने संयुक्त रूप से ध्वज पूजन किया।
इसके बाद ध्वज यात्रा बैंड-बाजों के साथ शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई पुनः रामलीला भवन पहुँची, जहाँ प्रधान और मंत्री द्वारा नारियल फोड़कर ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर कमेटी के प्रधान विनय जिंदल, मंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी, स्वागताध्यक्ष, मंच निर्देशक और बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में श्री कांत गुप्ता, विश्वनाथ गोयल, अमित गर्ग, मुकेश सिंघल, आयुष सिंघल, विनीश सिंघल, मनुज तायल, विभोर जिंदल, मायदयाल मित्तल, पवन गोयल, मानसिंह जैन, नवीन महेश्वरी,राजा जैन,किशन अग्रवाल, लक्ष्य कम्बोज, जतिन वर्मा, सुनील सक्सेना, मनोज गुप्ता, नितिन अग्रवाल, प्रांजल गर्ग, हरि शंकर गुप्ता, गुलशन शर्मा, अनुपम गर्ग, सागर गुप्ता, आयुष शर्मा, मोहित जैन, कमल चौरसिया, कपिल, राहुल जैन, सचिन गोयल सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।रामलीला कमेटी ने जानकारी दी कि इस वर्ष महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही आकर्षक मंचन दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।

