जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के सियाल गांव निवासी तेजपाल पत्र हेमचंद्र उम्र क़रीब 62 वर्ष का शव उसी के घर में चारपाई पर बंधा हुआ मिला। वहीं, आशंका जतायी जा रही है कि चोरी के इरादे से बदमाशों ने तेजपाल की हत्या कर दी और मौक़े से फ़रार हो गए। शनिवार को तेजपाल का पूरा परिवार गणपति विसर्जन के लिए मुरादनगर नहर पर गया हुआ था।
तेजपाल रात भर घर के अकेले थे रविवार तड़के सुबह उसका परिवार मुरादनगर से लौटा तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। तभी तेजपाल को घर में देखा तो वह एक चारपाई पर पडे हुए थे और जिनके हाथ पैर बंधे हुए थे हालांकि तेजपाल के शरीर पर धारदार हथियार से निशान नहीं मिले हैं।
मौक़े पर पहुंचे एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि इस घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरी के इरादे से आए बदमाश ने तेजपाल की हत्या कर दी गई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही इस हत्या का ख़ुलासा कर दिया जाएगा तेजपाल गांव मैं ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। परिवार मे पांच बच्चे हैं जिसमें तीन बेटे और दो बेटियां, लेकिन पहले बेटे सोनू कि दो साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी अब घर में बेटा राहुल और उसकी पत्नी आरती और उसके 3 बच्चे रहते हैं।
इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि तेजपाल की एक परिवार से पुरानी रंजिश है जिसके चलते हैं उस एंगल से जांच की जा रही है ।पुलिस का कहना है बाकी परिजनों की तहरीर के आधार पर जांचकी जाएगी।

