जनवाणी संवाददाता |
कांधला: कांधला के गांव कनियान में चौधरी अजीत सिंह मैमोरियल कबड्डी स्टेडियम का उद्घाटन केंद्रीय कौशल विकास मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कबड्डी मैच का भी आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि कांधला क्षेत्र से युवाओं ने कबड्डी में महत्वपूर्ण मेडल जीते हैं।
खिलाड़ियों की भावनाओं को देखते हुए इस स्टेडियम का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, वाजिद अली, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, क्षेत्रीय महासचिव डा. विक्रांत जावला, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, ऋषिराज राझड, योगेश भभीसा, सतवीर पंवार, तरसपाल मलिक आदि लोगों उपस्थित रहे।

