नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की बेबो और सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान आज (21 सितंबर) अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर परिवार, दोस्तों और फैन्स की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। सैफ अली खान की बहन सबा अली खान पटौदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करीना संग कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ सबा ने अपनी भाभी जान को जन्मदिन की बधाई दी।
सबा ने लिखा जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं
सबा पटौदी ने आज इंस्टाग्राम पर करीना और पूरे परिवार के साथ कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ सबा ने कैप्शन में लिखा, ‘बेबो, तुम्हारे साथ बिताए हर पल के लिए… हमारी खास सेल्फी, मेरे द्वारा खींची गई तस्वीरें, भाई या मां के साथ तुम औक बच्चे। पारिवारिक मौकों, ईद, दिवाली, जन्मदिन और बहुत कुछ के लिए… तुम सब कुछ पूरा करती हो! चमकती रहो। तुम्हें चमकदार साड़ी की जरूरत नहीं, तुम खुद ही चमक हो! तुम पर बहुत गर्व है! तुम बहुत कमाल हो! जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। जल्द मिलते हैं। बहुत सारा प्यार।’
सैफ और करीना की शादी
एक-दूसरे को करीब पांच साल तक डेट करने के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म ‘टशन’ के सेट से शुरू हुई थी। उनकी शादी एक साधारण कोर्ट मैरिज थी। सैफ और करीना के दो बेटे हैं तैमूर अली खान और जेह अली खान।
वर्कफ्रंट
करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म को मेघना गुलजार निर्देशित करेंगी। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी इस नई फिल्म की घोषणा की है और साथ ही बताया कि वह मेघना गुलजार के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

