Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मेरठ में सपा नेता के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: रोहटा रोड स्थित एक मंडप में समाजवादी पार्टी के नेता रविन्द्र प्रेमी के बेटे के रिसेप्शन समारोह में मंगलवार को पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि “मेरठ से योगेश वर्मा हारे नहीं, हराए गए थे। 2027 के चुनाव में उन्हें फिर से विजयी बनाना है। सांसद ने इस मौके पर रविन्द्र प्रेमी के परिवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बिहार चुनाव में व्यस्त न होते तो वे भी इस समारोह में अवश्य आते।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, जबकि सरकार जनता के मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा ही जनता की सच्ची आवाज बनकर सामने आएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सपा ज़िलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, विधायक रफीक अंसारी, विधायक गुलाम मोहम्मद, परविंदर ईशु, सम्राट चौधरी, बाबर चौहान, राजन प्रमुख, जानू चौधरी, मो. अब्बास, आदि शामिल रहे। उधर समारोह में सियासी रंग के साथ-साथ पारिवारिक उल्लास भी देखने को मिला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img