जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र गुप्ता कॉलोनी स्थित बाबा साहब सुधार समिति अंबेडकर धर्मशाला में आज 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सभी लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर नमन किया।
आज गुप्ता कॉलोनी स्थित बाबा साहब समाज सुधार समिति ( रजि०) अंबेडकर धर्मशाला पर 6 दिसंबर डॉ भीमराव अंबेडकर जी भारत रत्न के महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनके चरणों में नमन किया तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर मंथन किया।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलित, शोषितो,वंचित वर्ग के लोगों को न्याय, स्वतंत्रता, समान अधिकार दिलाने का काम किया है। परिनिर्वाण दिवस पर उनके चरणों में शारदा सुमन कर कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर संजीव कुमार सदस्य रेल मंत्रालय, समिति सचिव वीर सिंह जी, सदस्य प्रेमपाल सिंह, एम एस गौतम, भीष्म सिंह, तथा जोली वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

