Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Goa: गोवा नाइटक्लब में भयंकर आग, तेज धमाके ने मचाई दहशत, 25 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित बिर्क नाइटक्लब में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। देर रात हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की और स्थिति की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाइटक्लब के किचन में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग भड़की, जो देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिल पाया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि नाइटक्लब में आग से सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

गोवा पुलिस ने पुष्टि की है कि उत्तरी गोवा के अरपोरा क्षेत्र में बिर्क बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी भीषण आग में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार मृतकों में 4 पर्यटक, 14 नाइटक्लब के कर्मचारी शामिल हैं, जबकि 7 मृतकों की शिनाख्त अभी बाकी है। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं और सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता लगाने के लिए विस्तृत जांच चल रही है।

नाइटक्लब के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि घटना रात 11 से 12 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, अचानक से आग लगी। उस वक्त मैं गेट पर था। अंदर एक डीजे और डांसर परफॉर्म करने वाले थे, इसलिए नाइटक्लब में भारी भीड़ थी। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। एक स्थानीय निवासी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, जब मैं घर जा रहा था, अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस आती दिखी। जब हम मौके पर पहुंचे, हादसा हो चुका था, चारों तरफ अफरा-तफरी थी। वहीं एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड ने पुष्टि की कि आग सिलेंडर में हुए धमाके के बाद फैली। हमने एक तेज धमाके की आवाज सुनी। बाद में पता चला कि किचन में सिलेंडर फटने से आग लगी।

पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान
हादसे के तुरंत बाद सीएम प्रमोद सावंद ने घटनास्थल का दौरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की दम घुटने से मौत हुई और मरने वाले अधिकतर नाइटक्लब के कर्मचारी हैं। सीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img