Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

आनलाइन वोटिंग में निशिकांत संगल बने युवा जिलाध्यक्ष

  • केसरिया हिंदू वाहिनी संगठन (युवा) का हुआ चुनाव

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: केसरिया हिन्दू वाहिनी संगठन के जिलाध्यक्ष पद के लिए शामली समिति के तत्वाधान में आॅनलाइन वोटिंग की गई। जिसमें सभासद निशिकांत संगल ने पूरी मेहनत के साथ दम-खम दिखाया और पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने भाग लिया। निशिकांत संगल ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि सर्वाधिक वोटिंग 1965 निशीकांत संगल को प्राप्त हुई।

उसके बाद दूसरे नंबर पर डा़ नितिन वत्स 1639 रहे और तीसरे स्थान पर अविनाश शर्मा 149 को प्राप्त हुए। निशिकांत संगल ने 326 वोट से डा. नितिन वत्स को पराजित किया।

किंतु आॅनलाइन वोटिंग कराने वाले केसरिया हिंदू वाहिनी संगठन संस्थापक अतुल मिश्रा ने मोबाइल नंबर द्वारा नितिन वत्स को हार के बाद भी विजय प्रत्याशी का प्रमाण-पत्र दिया गया। जिससे आॅनलाइन वोटिंग में भाग लेने वाले समस्त वोटरों और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।

सभी का कहना है कि यदि इस प्रकार की भेदभाव पूर्ण नीति करानी थी तो आॅनलाइन वोटिंग का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। इससे न केवल आॅनलाइन वोटिंग प्रक्रिया को धब्बा लगा है। अपितु संगठन के पदाधिकारियों के प्रति वोटरों में भारी रोष है।

जब इस मामले की जानकारी अतुल मिश्रा को हुई तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए विजेता निशिकांत संगल को प्रमाण दिया। जिसके बाद से निशिकांत संगल के समर्थकों व वोटरों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img