Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

शिक्षक समस्याओं का निस्तारण होगी प्राथमिकता: श्रीचंद्र शर्मा

  • नवनिर्वाचित एमलएसी शिक्षक श्रीचंद्र शर्मा का स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में नवनिर्वाचित एमएलसी (शिक्षक) क्षेत्र सहारनपुर-मेरठ श्रीचंद्र शर्मा के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने नवनिर्वाचित एमलसी का स्वागत किया।

बुधवार को सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में इंडिपेंडेंस स्कूल एसोसिएशन शामली व सहोदय चैप्टर शामली द्वारा नवनिर्वाचित एमएलसी (शिक्षक) श्रीचंद्र शर्मा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने की। कार्यक्रम में विशष्टि अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे। मंच संचालन दर्पण सैनी ने किया। इस कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित करके नवनिर्वाचित एमएलसी श्रीचंद्रशर्मा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अजय संगल, यशपाल पंवार, अतुल बंसल, अरुण बंसल, डा. अरुण गोयल, सूर्यवीर सिंह, अरविंद संगल, चेतन मुंजाल, आशु त्यागी, प्रदीप त्यागी, राजकुमार वर्मा, पवन तरार, डा. मनोज शर्मा, डा. अनुराग शर्मा, पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र मादलपुर, संदीप नामदेव, अनुज राणा, कपिल पंवार, दामोदर सैनी आदि उपस्थित रहे।

49 25

नवनिर्वाचित एमएलसी ने तोड़ा वर्षों का एकाधिकार

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शामली में नव निर्वाचित शिक्षक एमएलसी श्रीचन्द शर्मा के भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि मैं वित्तविहीन शिक्षक साथियों की समस्याओं से भली प्रकार अवगत हूं। शपथ ग्रहण करते ही मैंने इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और उन्होंने सहानुभूति पूर्वक बातों को सुनकर उनके निदान का आश्वासन दिया है।

कॉलेज अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, प्रबन्धक राजीव संगल, ब्रजभूषण संगल, अनुज तायल, रामेश्वर दत्त शर्मा, सुरेश चन्द शर्मा तथा वर्तमान प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने नवनिर्वाचित एमलएलसी को स्मृति चिन्ह भेट किया। इस अवसर पर मुकेश गोयल, राजीव तायल, सुशील गर्ग, कृष्ण शर्मा, विपिन गोयल, विवेक प्रेमी, प्रतीक गर्ग, अजय संगल, राजेन्द्र शर्मा जी, भूपेन्द्र आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन सतीश आत्रैय तथा अनिल कुमार कश्यप ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से मिली जीत

शिक्षक वर्ग से नवनिर्वाचित एमएलसी श्रीचन्द शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। जनपद शामली में सबसे पहले एमएलसी विरेन्द्र सिंह के आवास पर स्वागत हुआ। जिला भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित एमएलसी श्रीचंद शर्मा, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, शिक्षक चुनाव के जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह का सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दामोदर सैनी ने किया। श्रीचन्द शर्मा कि भाजपा की नीति और मूल्यों पर चलते हुए शिक्षकों की सभी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल जी ने कहा कि ये मोदी-योगी के विश्वास और सामूहिक प्रयास का नतीजा है।

इस अवसर पर अजय संगल, अनुज राणा, छत्रपाल कश्यप, शशि अरोरा, आनन्द पुण्डीर, संगीता जिन्दल, विशेष सरोहा, पुनीत द्विवेदी, जिला मंत्री निविश कुमार, विवेक प्रेमी, गोपाल चौहान, सुधा तोमर, ओमप्रकाश, दिवाकर कश्यप, कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया,कपिल पंवार आदि उपस्थित रहे।

सबकी मेहनत से खिला अजय सीट पर कमल

कांधला में बुधवार को नवनिर्वाचित शिक्षक संघ एमएलसी श्रीचंद शर्मा नगर के आनन्द सिनैप्लैक्स पर भाजपा कार्यकताओं ने जोर दार स्वगात किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यकत्ताओं की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि कभी अजेय मानी जानी वाली सीट पर भाजपा का कमल खिला है। गांव जसाला में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी विरेंद्र सिंह तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान अजय संगल, तरूण अग्रवाल, सौम्य स्वरूप, ठाकुर सोनबीर, कुशांक चौहान, डा. रश्मिकांत जैन, तनुज कुमार, लोकेश गोयल, जितेन्द्र सैनी, राजेन्द्र आचार्य, नरेश सैनी, पुनीत द्विवेदी, डा. अनुराग शर्मा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img