Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

नए कृषि कानून का भला होने वाला नहीं है: पंवार

  • सपा की घेरा डालो कार्यक्रम के तहत अलाव पर चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समाजवादी पार्टी द्वारा नए कृषि कानून के विरोध के विरोध और किसानों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे घेरा डालो कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी नेताओं ने गांव-गांव में अलाव पर चर्चा की गई।

बुधवार को सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने हथछोया और मुंडेट खादर में किसानों के साथ अलाव पर चर्चा करते हुए को संबोधित करते हुए कहा कि नए कृषि कानून से किसानों का भला होने वाला नही है। यह कानून पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाया गया है।

भाजपा सरकार में किसानों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हुई है। सब्जी उत्पादक किसान अपनी फसलों को स्वयं ही नष्ट कर रहे है। ठेका खेती होने से छोटे किसानों की जमीन कॉरपोरेट के अधिकार में आ जाएगी तो दूसरी ओर, योगी सरकार किसानों का पक्ष लेने पर विपक्षी नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर रही है।

किसानों को आंदोलन स्थल पर जाने से रोक रही है। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि यदि यह आंदोलन असफल हुआ तो आने वाले समय में किसान संगठनों की आंदोलन करने की हिम्मत नहीं बचेगी। अत: इस क्षेत्र के किसानों को आन्दोलनकारी किसानों के मुद्दे समझकर उनका समर्थन करना चाहिए।

इस मौके पर हथछोया में वीरेन्द्र सिंह, लीला, इरफ़ान चौधरी, मांगा चौधरी, फ़रमान, ज़ाहिद प्रधान, अजरा, ऋषिपाल, मदन गुर्जर, यासीन और मुन्डेट खादर में प्रदीप चौधरी, अज़हर खान, सुभाष चौधरी, सनव्वर पठान, संजीव चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, पप्पू आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img