Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

वीबी जी राम जी बिल पर शिवराज ने उठाया सवाल, ‘क्या कांग्रेस ने नाम बदलने से नेहरू का अपमान किया?’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के लिए पेश किए गए बिल पर मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिल का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने सदन में कहा, मुझे ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-G RAM G बिल 2025 को स्थापित करने की अनुमति दी जाए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “महात्मा गांधी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संकल्प था कि जो सबसे निचले स्तर पर हैं, उनका कल्याण सबसे पहले किया जाए। सरकार गांधी जी और पंडित दीनदयाल जी की भावनाओं के अनुसार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हम रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी दे रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस ने जब जवाहर रोजगार योजना का नाम बदला था, तो क्या इससे पंडित जवाहरलाल नेहरू का अपमान हुआ था?”

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल पूरी तरह से महात्मा गांधी जी की भावनाओं के अनुरूप है। उन्होंने आगे कहा, “यह योजना गांधी जी के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।”

शिवराज सिंह चौहान ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, “पता नहीं क्यों विपक्ष को इस योजना में ‘राम’ का नाम आने पर आपत्ति हो रही है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img