Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

SIR: एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चेक करें अपना नाम

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: उत्तर प्रदेश में SIR (सम्पूर्ण निर्वाचन रजिस्टर) की पहली रफ सूची जारी कर दी गई है। अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में कुल 12.55 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

6 जनवरी से दावे और आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनका नाम पहली ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं, ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। अंतिम सूची 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

आयोग ने दावे और आपत्तियों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां लोगों को मुफ्त सहायता मिल सकती है। शहरी क्षेत्रों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है

एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग भर सकते हैं फार्म

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फार्म भर सकते हैं। एक अक्तूबर से जो एलिजेबल हो रहे हैं, वे फार्म भर सकते हैं। एपिक नंबर से भी सर्च किया जा सकता है। ईसीआई नेट एप पर भी जानकारी देखी जा सकती है। नाम नहीं है तो फॉर्म 6 भर दें। फॉर्म-8 करेक्शन के लिए भरा जाएगा।

फार्म 7 डिलीट कराने के लिए भरा जाएगा। 6-ए विदेश में रहने वालों के लिए हैं। पासपोर्ट के एड्रेस के विधानसभा क्षेत्र में भरे जाएंगे। जिनका फॉर्म मिला है, उनकी मैपिंग नहीं है। उन्हीं को नोटिस दिया जाएगा। 91 प्रतिशत से अधिक मैपिंग हुई है।

करीब 9 प्रतिशत लोगों को मैपिंग के लिए नोटिस जाएगा। 1.4 करोड़ ऐसी संख्या है। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। राजनीतिक दलों ने 5766211 बूथ एजेंट तैनात किए गए थे। एक महीने तक दावा और आपत्ति अवधि शुरू हो रही है। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक कर सकेंगे। 6 जनवरी से नोटिस भी दिया जाना शुरू किया जा रहा है। जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई थी।

ऐसे देखें नाम

चुनाव आयोग की वेबसाइट(https://voters.eci.gov.in/download-eroll)पर जाएं।

राज्य और जिला चुनें। इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र सेलेक्ट करें।

अपना बूथ सेलेक्ट करें और ड्राफ्ट सूची डाउनलोड कर लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img