Tuesday, February 10, 2026
- Advertisement -

UP: मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, मौत

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: मथुरा के महावन क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पत्नी और तीन बच्चों के साथ दी जान

तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर की ये घटना है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जान दे दी। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। सूचना मिलते ही एसएसी और डीआईजी मौके पर पहुंच गए हैं।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही

इस परिवार के आत्महत्या के पीछे की आखिर वजह क्या रही, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

घर के अंदर दीवार पर लिखा

घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...

ये सरेंडर…सरेंडर क्या है?

मोदी जी के विरोधियों की यही बात हमें अच्छी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here