जनवाणी संवाददाता |
कंकरखेड़ा: गाजियाबाद में डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल विपुल बालियान पुत्र सत्य प्रकाश बालियान ने तेजविहार स्थित अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
वह फिलहाल अपने माता पिता के साथ कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के तेजविहार कालोनी में रहता था जो मूलरूप से मुजफ्फरनगर के हरसौली गांव का रहने वाला है।
बताया गया कि विपुल मंगलवार को ड्यूटी से अपने मकान तेज विहार में आया था। घटना की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बिजेन्द्र पाल सिंह राणा ने बताया की विपुल बालियान का उसकी पत्नी अंजली से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। पत्नी तीन-चार माह से अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

