Home Uttar Pradesh News Auto News: भारत में होंडा ने 650cc बाइक्स और X-ADV स्कूटर की बिक्री पर लगाई रोक, यहां जानें वजह?

Auto News: भारत में होंडा ने 650cc बाइक्स और X-ADV स्कूटर की बिक्री पर लगाई रोक, यहां जानें वजह?

0
Auto News: भारत में होंडा ने 650cc बाइक्स और X-ADV स्कूटर की बिक्री पर लगाई रोक, यहां जानें वजह?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जापानी टू-व्हीलर कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी 650cc इंजन वाली बाइक्स CB650R, CBR650R और प्रीमियम X-ADV मैक्सी-स्कूटर की बिक्री फिलहाल रोक दी है। कंपनी ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपडेट के बाद दी है।

क्यों हुई बिक्री रोक?

जनवरी 2025 में होंडा ने इन मॉडल्स को नए अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी प्रेमियम और महंगी बाइक्स को सीमित संख्या में ही भारत में उपलब्ध कराती है। हर मॉडल के लिए एक तय अलॉटमेंट होता है और जैसे ही स्टॉक की सभी यूनिट्स बिक जाती हैं, उनकी बुकिंग और बिक्री रोक दी जाती है।

इसी रणनीति के तहत CBR1000RR-R SP और रेबेल 500 जैसी फ्लैगशिप बाइक्स को भी लॉन्च के कुछ समय बाद ही वेबसाइट से हटा दिया गया था। अब होंडा यही तरीका 650cc सीरीज और X-ADV स्कूटर के साथ अपना रही है।

क्या दोबारा लॉन्च होंगी?

वेबसाइट से हटने का मतलब यह नहीं है कि ये बाइक्स हमेशा के लिए बंद हो गई हैं। कंपनी अगले अलॉटमेंट साइकल में इन्हें फिर से बाजार में उतार सकती है। हालांकि, इसके लिए इस साल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है।

बंद होने से पहले की कीमतें

CB650R: 9.60 लाख रुपये (ई-क्लच तकनीक के साथ)
CBR650R (स्पोर्ट्स वर्जन): 10.40 लाख रुपये
X-ADV मैक्सी-स्कूटर: 11.90 लाख रुपये

रणनीति के पीछे का कारण

होंडा भारत में अपनी प्रीमियम बाइक्स को लिमिटेड स्टॉक में उपलब्ध कराकर ब्रांड की प्रीमियम वैल्यू और एक्सक्लूसिविटी बनाए रखना चाहती है। जैसे ही स्टॉक बिक जाता है, मॉडल को वेबसाइट से हटा दिया जाता है और अगले अलॉटमेंट तक बिक्री रोकी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here