Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

क्षेत्र का विकास व महिलाओं का सम्मान होगी प्राथमिकता: रीता तोमर

  • जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव के लिए उतरने का निर्णय

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: वार्ड पांच से जिला पंचायत की सदस्य पद की संभावित प्रत्याशी रीता देवी तोमर ने कहा कि अगर क्षेत्रवासियों ने उन्हें अपना वोट देकर जिला पंचायत सदस्य बनाया तो क्षेत्र के विकास के साथ महिलाओं को भी सम्मान दिलाया जाएगा।

शनिवार को भाकियू नेता बाबूराम तोमर की पत्नी रीता तोमर ने अपने आवास पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में ग्राम खाईखेड़ी, बाजोवाला, सैदपुर मीरा समेत गांव के लोगों ने शिरकत करते हुए रीता तोमर को अपना समर्थन दिया।

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर संबधित अधिकारियों से बात की और समस्याओं का समाधान कराया। बैठक में रीता देवी तोमर ने कहा कि अगर वह चुनाव जीती तो क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। साथ ही महिलाओं को सम्मान दिलाया जाएगा।

बैठक में शमीम अंसारी, बलराम सिंह, गोपी सिंह, शमशीद शेख, चौधरी खूब सिंह, आफताब अंसारी, ओमप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, फैज अंसारी एड, अहमद रजा, अब्दुल करीम, मोहम्मद नफीस, आजम तुल्ला, जमील अंसारी, जयपाल सिंह, मतलब, मशरूफ ठेकेदार, मोहम्मद कदीर, असलम अंसारी, हामिद अंसारी, याकूब, नौशाद डीलर, मोहम्मद जाकिर आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता मोहम्मद नियाज अंसारी ने की और संचालन बाबूराम तोमर ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img