- चालक, परिचालक सहित पांच सवारियां हुई चोटिल
जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: भूतपुरी अफजलगढ़ मार्ग पर भूतपुरी तिराहे के निकट उत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार डिपो की बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी, बस पलटने से बाल बाल बची। ग्रामीणों की मदद से बस में सवार चालक, परिचालक सहित 5 सवारिया चोटिल हो गई।
ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। शुक्रवार की रात हरिद्वार डिपो की बस रुद्रपुर से हरिद्वार जा रही थी, जिसमे चालक परिचालक सहित 5 सवारियां मौजूद थी। भूतपुरी अफजलगढ़ मार्ग पर गीतांजलि मंडप के समीप सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले से टकराकर नाले के लिए खोदे गए गढ्ढे में जा घुसी।
जिसमे चालक महबूब सिंह निवासी जसपुर व परिचालक गोपाल सिंह निवासी ऋषिकेश, चंद्रपाल सिंह पीलीभीत, अंजली रुद्रपुर, गौरव कुमार हरिद्वार चोटिल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे चंद्रपाल सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे बाहर रैफर कर दिया गया। चालक द्वारा समय रहते बस को नियंत्रित नही किया जाता तो बस गहरी खाई में पलट सकती थी। बाद में निगम के अधिकारियों ने क्रेन से बस को बाहर निकाला ।

