Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

ग्रामीणों में लगाया मकान बिकाऊ के पोस्टर, हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: क्षेत्र के डूंडाहेड़ा के कुछ ग्रामीणों ने फैक्ट्रियों के प्रदूषण से आजिज आकर पलायन करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए उन्होंने अपने मकानों को बेचने के पोस्टर लगा दिए हैं। वहीं प्रशासन इन सबसे अनजान बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं होता है तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

क्षेत्र के डूंडाहेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि गांव में ही कई फैक्ट्रियों द्वारा जबरदस्त प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जिसके चलते उनके आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

फैक्ट्री संचालक शाम होते ही फैक्ट्रियों को चला देते है। जिनसे निकलने वाले जहरीले धुंए के कारण उनके आसपास के लोग गम्भीर बीमारियों से पीड़ित होने लगे है।

उनसे निकलने वाले धुंए के चलते लोग सांस तक नही ले पाते है। ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ ग्रामीण कई बार शासन व प्रशासन को भी शिकायत करा चुके है, लेकिन उनके शिकायत करने के बाद भी प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई।

जिसके चलते ग्रामीण अपने मकान बेचकर यहां से पलायन करने के लिए मजबूर है। उन्होंने फैक्ट्री संचालकों व प्रशासन की मिलीभगत के चलते ही ऐसी फैक्ट्रियों पर रोक ना लगाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही फैक्ट्रियों के बंद ना होने पर मकान बेचकर पलायन करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर राजेश्वर, सिंटू, बबलू, संजीव, राहुल, बोली आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...
spot_imgspot_img