जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: आम आदमी पार्टी आने वाले ज़िला पंचायत व विधानसभा चुनाव में अपना जनाधार ज़िला बिजनौर में बढाने के उद्देश्य से मतदाताओं की नब्ज टटोल रही है इसी क्रम में पार्टी के दिल्ली के विधायक कुलदीप ने वरिष्ठ समाजसेवी साईम राजा के निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के जिला बिजनौर चुनाव प्रभारी होने के नाते लोगों से मुलाकात कर रहे है उन्हें लग रहा है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोग सहमत है और प्रदेश भर में होने वाले ज़िला पंचायत चुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार सभी सीटों पर मैदान में उतारेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी किसी अन्य पार्टी से चुनावी गठबंधन नही करेगी बल्कि सीधा जनता से गठबंधन करेगी।

विधायक कुलदीप का कहना था कि अगर उनकी पार्टी यूपी में सत्ता में आई तो दिल्ली की तर्ज़ पर 200 यूनिट बिजली फ्री महिलाओं की मुफ्त यात्रा जगह जगह मोहल्ला क्लिनिक शिक्षा के उत्थान के लिए स्कूल कॉलेजों में फ्री शिक्षा की व्यवस्था व आम जनता के जनकल्याण कारी कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेगी उन्होंने दावा किया कि जनपद बिजनौर में आम आदमी पार्टी की आमद से अन्य विपक्षी पार्टियों में खलबली मची हुई है इस मौके पर साईम राजा ने कहा कि विधायक कुलदीप से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
इससे पूर्व साईम राजा ने अपने आवास पर पहुंचने पर विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर हाजी दानिश अख्तर, मोहसिन अहमद, मुस्लिम फंड कमेटी के सिक्रेट्री मुंशी हसीनुद्दीन, मैनेजर हुमायुं खान, शब्बू चौधरी, मरगूब हुसैन, मोहम्मद राशिद एडवोकेट, कोकब अहमद ,मेहरबान मलिक, रोहिल खान, अज़ीम खान, तौफ़ीक़ मलिक, निज़ामुद्दीन मलिक, हाजी वहाजुद्दीन,जनरल मैनेजर शेख अक़ीलुद्दीन, आसिफ अहमद आदि उपस्थित रहे।

