Sunday, October 11, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, आज नए सदस्य की बारी?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। टीवी अभिनेता मनीष गोयल ने ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में बिग बॉस के घर में कदम रखा। उनकी एंट्री के साथ ही शो में नए ट्विस्ट और ड्रामे की शुरुआत हो गई है। मनीष ने आते ही घरवालों के बारे में अपनी राय रखी और दर्शकों का ध्यान खींचा।

सलमान खान के साथ मिलकर घरवालों को दिया सरप्राइज

मनीष गोयल ने शो के मंच पर सलमान खान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने मिलकर घरवालों के साथ मजाक किया। प्रतियोगियों को लगा कि मनीष अपने किसी आगामी प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे हैं। हालांकि, उनकी एंट्री का मकसद कुछ और था। नए वाइल्ड कार्ड के रूप में मनीष को घरवालों से मिलने और उनके व्यक्तित्व को लेकर अपनी पहली राय जाहिर करने का मौका मिला।

माही विज को बताया ‘कैलकुलेटिव’

घरवालों के बारे में अपनी राय रखते हुए मनीष गोयल ने अभिनेत्री माही विज को ‘कैलकुलेटिव’ बताया। उनके मुताबिक, माही हर कदम सोच-समझकर उठाती हैं। दूसरी ओर, माही मनीष को देखकर काफी उत्साहित नजर आईं। इसकी वजह यह है कि दोनों एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। ऐसे में घर के अंदर उनकी मुलाकात भी चर्चा का विषय बन गई।

रविवार को हो सकती है एक और कंटेस्टेंट की एंट्री

‘बिग बॉस 20’ में मनीष गोयल की एंट्री के बाद एक और नए चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, मेकर्स रविवार के एपिसोड में एक और कंटेस्टेंट को शो में ला सकते हैं। हालांकि, इस एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हालिया प्रोमो के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर नकुल ढुल के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं। नकुल को ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है। अब देखना होगा कि वह वास्तव में बिग बॉस के घर में एंट्री करते हैं या नहीं।

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विवादों में आए थे नकुल ढुल

हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट नकुल ढुल हाल ही में अपने कुछ वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए थे। इन वीडियो में महिलाओं को लेकर उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियां सामने आई थीं। वीडियो में उन्हें महिलाओं के लिए ‘निचली श्रेणी का जेंडर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना गया था।

इसी विवाद के बाद नकुल का नाम चर्चा में आया। हालांकि, ‘बिग बॉस 20’ में उनकी संभावित एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कौन हैं मनीष गोयल? कई हिट टीवी शोज में कर चुके हैं काम

मनीष गोयल भारतीय टेलीविजन का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। उनके प्रमुख शोज में ‘अनुपमा’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘देवी’, ‘आयुष्मान भव’ और ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ शामिल हैं।

अभिनय के अलावा मनीष कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी पूनम नरूला के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह ‘जरा नचके दिखा’, ‘से शावा शावा’ और ‘उस्तादों का उस्ताद’ जैसे कार्यक्रमों में भी नजर आए।

साल 2013 में मनीष गोयल ने सेलिब्रिटी कुकिंग रियलिटी शो ‘वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की’ में जीत हासिल की थी। अब ‘बिग बॉस 20’ में उनकी एंट्री से शो में नए समीकरण बनने और घरवालों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Sunroof Cars: कम बजट में लग्जरी कार का मजा! फीचर्स और डिजाइन भी शानदार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here