Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड संस्कृति एवं परंपरा की दुनियाभर में धाक: प्रदीप बत्रा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: राष्ट्रीय समाज कल्याण मिशन द्वारा संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से संचालित कुमाऊं की लोक परंपरा के अंतर्गत ऐपण आर्ट प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि उत्तराखंड हमारी पहचान है और इसकी संस्कृति एवं परंपरा को देश ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है।

इसीलिए हम सभी को अपने उत्तराखंड की पहचान को बनाए रखने के लिए संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखना है और समय-समय पर समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी है। देवभूमि की युवा पीढ़ी यहां के लोकगीत लोक नृत्य और अन्य संस्कृति विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करे।

53 1

समापन अवसर पर बोलते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के रूप में जहां देश में ही नहीं,बल्कि विदेशों में भी जानी जाती है,वहीं नगरीय संस्कृति के चलते तमाम लोक संस्कृति पीछे छूट गई है। आज की युवा पीढ़ी को ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से अपने प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा।ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि ऐपण का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व है।

विलुप्त होती इस संस्कृति एवं आर्ट्स को सभी को बचाना है।उन्होंने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सालार ने कहा है कि उत्तराखंड देवभूमि की संस्कृति को पूरी दुनिया से इंकार कर रही है यहां की संस्कृति आध्यात्मिक और धार्मिकता से ओतप्रोत है।

नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को सहेजने के साथ ही स्वच्छता को भी संस्कार बनाए और सुबह की शुरुआत स्वच्छ नमस्ते से करें।उन्होंने कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों को मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएल अग्रवाल, पिंकी सैनी, पार्षद अमित प्रजापति, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, जगबीर सिंह, सुनील, कविता रावत, रीना अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img