Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जानिए, इस दिन से महंगा हो रहा है रेल का सफर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे जल्द ही उन ट्रेनों के संचालन को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से रोक दी गई थीं। हालांकि, इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा क्योंकि इससे यात्रियों की संख्या के दबाव में कमी आएगी।

जानकारी के अनुसार सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा। आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है। हालांकि, टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी। नए दिशा-निर्देशों के आरक्षण अनिवार्य रहेगा, फिर यात्रा की दूरी कितनी भी कम क्यों न हो।

रेलवे ने जम्मू-कश्मीर और उधमपुर के लिए भी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। अभी तक बंद पड़ी ट्रेनों के एक फरवरी से शुरू होने का अनुमान है। पटना, दुर्ग, वाराणसी, अजमेर और नई दिल्ली के लिए सफर करने वालों को इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन मार्गों के लिए अभी टिकट के लिए मारामारी चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img