जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: शिवाला कला के गांव युसुफा निवासी दूधिया दिनेश की हत्या के मामले में मृतक के भाई की और से अपने तीन पड़ोसी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सोमवार की रात युसुफा निवासी 32 वर्षीय दिनेश की गांव से कुछ दूरी पर घात लगाए हमलावरों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

मृतक के भाई नरेश की ओर से अपने ही पड़ोस में रहने वाले मनोज, जितेंद्र और विपिन के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।

