Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण यात्रा का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण हेतु विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा जन जागरण यात्रा निकाली गई।
गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता प्राचीन शिव मंदिर पर एकत्र हुए।

इसके बाद जन जागरण यात्रा बुध बाजार, जामा मस्जिद, चौधरियान तथा पिंड परिवर्तन स्थल होते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः प्राचीन मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। हिन्दू धर्म जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि जन जागरण यात्रा का उद्देश्य मन्दिर निर्माण के लिए जागरूक करना है।

जन जागरण यात्रा में अशोक राजपूत, जितेंद्र बैंस, नवीन कुमार, लोकेश कुमार, संजीव जोशी, नीरज त्यागी, मुकेश गुप्ता समेत भारी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से वरिष्ठ उप निरीक्षक शिव कुमार तथा कस्बा इंचार्ज जयदेव सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...
spot_imgspot_img