जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने कृषि बिलों को किसान विरोधी बताते हुए सरकार से तीनों बिलों को वापस लिये जाने की मांग की।
नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने कहा कि सत्ता मे बैठी सरकार को देश के अन्नदाता की बिलकुल भी चिंता नही है। हमारे देश के किसान इतनी सर्दी मे तीन कृषि कानून के विरोध मे सडकों पर आंदोलनरत है। मगर सरकार की आंखे नही खुल रही है।
सरकार काले कृषि कानून वापस लेने को तैयार नही है। आजाद भारत के इतिहास मे पहली बार ऐसा हुआ है कि जायज मांगो को लेकर किसान धरने पर बैठे है और सत्ता मे बैठी सरकार किसानों की मौत का तमाशा देख रही है। एम अकरम खां की अध्यक्षता एंव युवा अध्यक्ष शारिब अंसारी एड. के संचालन मे आयोजित बैठक मे राकेश शर्मा, मकसूद अहमद, नवेद, मुस्तकीम राईन, मनोरे मियां, मौहम्मद इकबाल आदि मौजूद रहे।

