- सरकार बनी तो लागू होगा दिल्ली मॉडल: कुलदीप
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: आम आदमी पार्टी की बैठक में दिल्ली आप विधायक कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली मॉडल को लागू किया जाएगा। आम आदमी पार्टी नजीबाबाद में जनाधार बनाने को मतदाताओं की नब्ज टटोल रही है जिसके लिए कार्यकर्त्ता जनसमपर्क में जुटे है।
शनिवार को शाम ग्राम लावलपुर में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बोलते हुए आप विधायक कुलदीप सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जन सेवा का काम करती है। दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में घर घर तक चिकित्सा शिक्षा सुविधाएं आदि पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनी तो दिल्ली मॉडल को उत्तर में भी लागू किया जाएगा। ताकि आम जनता को सुविधाओं का लाभ मिल सके। नेहरू सिंह की अध्यक्षता व सुनील शर्मा समीर के संचालन में आयोजित बैठक को जिला अध्यक्ष चौधरी राजीव सिंह एड., विवेक चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया।

