Home Uttar Pradesh News Shamli हिंदू संगठनों ने की ‘तांडव’ बंद कराने की मांग

हिंदू संगठनों ने की ‘तांडव’ बंद कराने की मांग

0
हिंदू संगठनों ने की ‘तांडव’ बंद कराने की मांग
  • गर्मा रहा देवी-देवताओं के अपमान का मामला

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: ‘तांडव’ वेब सीरीज में देवी-देवताओं के अपमान का मामला गर्मा रहा हैं। जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर वेब सीरीज को बंद कराने की मांग की। हाल ही में रिलीज हुई ‘तांडव’ वेब सीरीज में देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।

मंगलवार को तहसील सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गुरदास रोहिल्ला व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित ने पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि 15 जनवरी को अमेजन प्राइम पर ‘तांडव’ नाम से एक वेब सीरीज रिलीज हुई हैं।

जिसमें भगवान राम, भगवान नारद और भगवान शिव का वेब सीरीज में देवी देवताओं का अपमान दिखाया गया। इस प्रकार की अन्य वेब सीरीज आदि भी धड़ल्ले से रिलीज हो रही है। जिन पर किसी भी सेंसर बोर्ड के द्वारा कोई रोक नहीं लगाई गई। ज्ञापन में मांग की गई है कि टीवी, मोबाइल व इंटरनेट आदि पर आने वाली इस प्रकार की वेब सीरीज को जांच कर बंद किया जाए तथा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।