- खेकड़ा व खट्टा प्रहलादपुर गांव की गोशाला देखी, गाय को खिलाया गुड
- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मौसम के अनुसार गोवंश को चारा देने के निर्देश दिए
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: नगर के मुबारिकपुर रोड स्थित अस्थाई गौशाला का मंगलवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की साफ सफाई के निर्देश दिए। उसके बाद वह खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित गोशाला में पहुंचे और वहां की व्यवस्था को देखी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मौसम के अनुसार गोवंश को चारा देने के निर्देश दिए। डीएम ने गोवंश को अपने हाथों से गुड भी खिलाया।
मंगलवार को डीएम राजकमल यादव ने नगर के मुबारिकपुर रोड स्थित अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 95 गोवंश संरक्षित है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को साफ सफाई के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश को खिलाए जा रहे चारे, चोकर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा गोवंश को मौसम के अनुसार चारा खिलाया जाए। खल चोकर की व्यवस्था पर्याप्त होनी चाहिए।

गोवंश को चारा गुणवत्ता युक्त दिया जाए। निरंतर साफ-सफाई गोवंश केंद्रों पर रहनी चाहिए। उन्होंने सर्दी के अनुसार ही अलाव आदि की व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।
उन्होंने इस अवसर पर गोवंश को गुड़ भी खिलाया उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी गोवंश केंद्र में लगे सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करें। इस अवसर पर एसडीएम अजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर खुशीराम, ईओ अनिल पंडित आदि मौजूद रहे।
वहीं खट्टा प्रहलादपुर गांव की गोशाला का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को भी देखा। डीएम ने कर्मचारियों को साफ सफाई व यहां की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

