Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

मनरेगा की मजदूरी नहीं मिलने पर मजदूरों का कलक्ट्रेट में हंगामा

  • शबगा गांव के मजदूरों ने दो वर्ष पूर्व किया था मनरेगा में कार्य
  • न ही भुगतान मिला न ही मनरेगा में मिला रोजगार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: शबगा गांव के मजदूरों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर रोजगार कराकर मजदूरी न देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि दो वर्ष से उनको रोजगार तक नहीं दिया गया है। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में उनकी मजदूरी दिलाने व रोजगार दिलाने की मांग की, ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

शबगा गांव की महिलाएं व पुरूष कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने मनरेगा योजना में मजदूरी की थी, लेकिन आज तक उनको इसका भुगतान तक नहीं मिला है। वह मजदूरी के लिए प्रधान व पंचायत सचिव से कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं उनको मनरेगा योजना में कार्य मांगने पर भी रोजगार उपलब्ध तक नहीं किया जा रहा है।

उनको बार-बार परेशान किया जा रहा है। इसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वह दो वर्ष से अपने घर पर खाली बैठे हुए है। इसके कारण उनके सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है। डीआरडीए विभाग में भी उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।

वह कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक भी इसका समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उनकी मजदूरी व रोजगार दिलाने की मांग की। इस मौके पर मीना, जमंतरा, वसीला, बबली, रेखा, सुशीला, संतोष, बोबी, नौसिदा व शहीदा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img