- नई वेब सिरीज में हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान व जातिगत भावनाओं को भड़काने का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वेब सीरिज के निर्देशक का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि वेब सीरिज में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान व जातिगत भावनाओं को भडकाने का आरोप लगाते हुए सरकार से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा तांडव वेब सीरीज के निर्देशक अली
अब्बास जफर का पुतला दहन किया। हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्षा प्रियंका आर्या ने फिल्म के कलाकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज तांडव में हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान और जातिगत भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा होना चाहिए तथा यह वेब सीरीज बैन होनी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर ने कहा कि हिंदू धर्म के आराध्य देवताओं का मजाक उड़ाया है। इससे लोगों में बहुत आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच बागपत राजीव विश्वकर्मा, जिला मंत्री दीपक सिंह, मानव भूमि संरक्षण राजीव कुमार, अशोक कुमार, खंड संयोजक संजीव कुमार, बेटी बचाओ प्रमुख राजेंद्र ठेकेदार, नीरज राजपूत, दुर्गेश राजपूत एडवोकेट, मनोज कुमार आर्य, प्रेम सिंह, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

