Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

  • फ्लैग मार्च का उद्देश्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना
  • व्यापारियों व समाज में लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा होगी: कोतवाल

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: पुलिस ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के संबंध में कोतवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना, समाज व व्यापारियों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा हो।

मंगलवार को देर शाम नजीबाबाद पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह के निर्देशन में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने फ्लैग मार्च नजीबाबाद थाने से शुरू करते हुए चौक बाजार, कल्लू गंज, जगन्नाथ का चौराहा , अम्दू खां सहित विभिन्न मार्गो से होकर रेलवे स्टेशन पहुंचा।

मार्ग में पुलिस ने व्यापारियों व लोगों की समस्याएं भी जानी। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि एसपी डा. धर्मवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस फ्लैग मार्च से आम लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी वहीं नगर में संदिग्धों व अपराध करने वाले तत्वों पर अंकुश लग सकेगा। फ्लैगमार्च में एसआई जुगेन्द्र सिंह तेवतिया,राजेन्द्र राणा,बलराम सिंह,विजय कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img