Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

उप्र में किसान आंदोलन की स्थिति पर सौंपी रिपोर्ट

  • प्रो. सुधीर पंवार ने अखिलेश यादव को सौंपी रिपोर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के नेतृत्व में दिल्ली बॉर्डर एवं उप्र के अन्य स्थानों पर चल रहे आंदोलन की स्थिति एवं सम्भावित परिणामों पर प्रोफेसर सुधीर पंवार एवं रिटायर्ड कर्नल सुभाष देशवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ में किसान आंदोलन पर रिपोर्ट सौंपी।

बुधवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सौंपी रिपोर्ट में उप्र में किसान आंदोलन की स्थिति, बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य की घोषणा में हो रही देरी, बिजली की दरों में बढ़ोतरी तथा उगाही के लिए बिजली विभाग द्वारा की जा रही छापामारी जैसे किसानों को प्रभावित करने वाले मुद्दों एवं किसानों की चिंताओं से अवगत कराया गया है।

राज्य योजना आयोगके पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कहा कि भाजपा के सम्पूर्ण कर्ज माफी तथा 14 दिनों में गन्ना भुगतान का वायदा झूठे निकले हैं। ग्रामीण विकास की सभी परियोजनाएं बंद पड़ी है।

समाजवादी पार्टी द्वारा महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए चल रही योजनाओं को बंद कर दिया गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार का निवेश एवं औद्योगिक विकास केवल विज्ञापनों में सिमट कर रह गया है। प्रदेश में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भाजपा द्वारा 2014 वायदा की गई 2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष तथा 2017 में वायदा की गई 2 लाख नौकरी प्रतिवर्ष ढूंढ रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद युवा और किसान सरकार की प्राथमिकता में होंगे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि किसान आंदोलन के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार को 26 जनवरी में किसानों की मांग मानकर संविधान दिवस मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों द्वारा 26 जनवरी को होने वाले ट्रेक्टर मार्च कार्यक्रम को पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा। किसानों द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों में भी सहयोग देने का निर्देश दिया।

प्रोफेसर सुधीर पंवार ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अहमद हसन एवं राजेंद्र चौधरी को विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी। स्वागत समारोह में शामली जिले में आने का निमंत्रण दिया जिस पर राजेंद्र चौधरी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही कार्यक्रम निश्चित कर शामली आएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img