- गांव भारसी अरुण के सम्मानित होने पर खुशी
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: क्षेत्र के गांव भारसी निवासी दिल्ली पुलिस में सिपाही को सहरानीय कार्य करने पर गृह मंत्री अमित ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सिपाही के सम्मानित होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के गांव भारसी निवासी अरूण पंवार पुत्र चौधरी जगपाल सिंह दिल्ली के थाना आंनद विहार में सिपाही के पद पर तैनात है। सिपाही अरुण पंवार ने कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को अपने पैसे से भोजन बनवाकर खिलाने के साथ ही दिल्ली में फंसे सैंकड़ों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की थी।
बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर सेवा, समर्पण, तकनीकीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएम श्रीवास्तव ने सिपाही अरुण पंवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सिपाही को देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा सम्मानित किए जाने से सिपाही के परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सिपाही के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

