Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

पटाखा और प्रेशर हॉर्न वाली बाइकों पर कार्रवाई

  • नियमों के उल्लंघन पर 2.33 लाख जर्माना वसूला
  • अभियान में एआरटीओ ने सात वाहन किए सीज

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: परिवहन विभाग द्वारा 18 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने शहर में पटाखा वाली बुलट और प्रेशर हॉर्न वाली बाइकों, ओवरलोड वाहनों के चालान कर 2.33 लाख रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही, सात वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने शहर के तालाब रोड पर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया। जिसमें ट्यूशन की छुट्टी के समय युवाओं द्वारा कटे हुए साइलेंसर वाली तेज ध्वनि प्रदूषण करने वाली बाइकों, बाइकों पर रेस लगाने वालों ओर प्रेशर हॉर्न, पटाखा बुलट मोटर साइकिलों के विरूद्ध अभियान चला कर चालान काटे गए।

एआरटीओ मुंशी लाल ने बताया कि साइलेंसर कटी बाइको, प्रेशर हार्न, पटाखा बुलट, अधूरे कागजों की बाइकों विरुद्ध अभियान की सुरुआत की है व अब नगर एवं मुख्य मार्गो व ट्यूशन सेंटर आदि के निकट भी नियमित अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बुधवार को मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 2.33 लाख रुपये का जुर्माना वासूला गया और सात वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने सभी वाहन चालकों से वाहन सम्बंधी सभी आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस अपने साथ रखने का आह्वान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img