Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कुख्यात बदन सिंह बद्दो की कोठी को एमडीए ने किया ध्वस्त

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदन सिंह उर्फ बद्दो की कोठी पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस और एमडीए ने कार्रवाई के लिए पहले ही पूरी तैयारी कर रखी थी। बद्दो की कोठी पर न्यू पंजाबीपुरा में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।  बताया जा रहा कि बद्दो की कोठी को ध्वस्त की प्रक्रिया जारी है।

ढाई लाख का इनामी बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से भागा था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद बद्दो की फरारी के 19 माह बाद पुलिस ने न्यू पंजाबीपुरा, टीपीनगर में उसकी कोठी ढूंढकर कुर्की की कार्रवाई भी की। बद्दो की कोठी को ध्वस्त कराने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू की गई है। एमडीए की जांच में कोठी अवैध मिली।

कमिश्नर कोर्ट में भी बद्दो की भाभी कुलदीप कौर ने कोठी का मानचित्र पेश नहीं किया जिसके चलते उनकी अपील खारिज कर दी गई। एमडीए द्वारा बद्दो की कोठी पर आज गुरुवार को सुबह बुलडोजर चलेगा जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस का कहना है कि सुबह 10:00 बजे से बद्दो की कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि टीपीनगर पुलिस के साथ ब्रह्मपुरी, परतापुर, रेलवे रोड, लिसाड़ीगेट, महिला थाना और पुलिस लाइन से पुलिस बल लगाया गया है। एक प्लाटून पीएसी भी तैनात रहेगी। 10 दरोगा, 10 महिला कांस्टेबल, 10 हेड कांस्टेबल, एक क्यूआरटी अन्य बदन सिंह बद्दो की कोठी पर ध्वस्तीकरण के दौरान तैनात रहेगी। सुबह 10:00 बजते ही एमडीए की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान पंजाबी पुरा छावनी में तब्दील रहेगा।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि विधिवत तरीके से बदनसिंह बद्दो की कोठी को ध्वस्त कराया जा रहा है। इस दौरान अगर किसी ने विरोध किया तो उसको गिरफ्तार कर पुलिस तुरंत जेल भेजेगी। अपराधियों को संरक्षण देना व उनकी मदद करना अपराध में आता है। बुधवार शाम से ही पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img