Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

वैक्सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के नए प्लांट में आग लगी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के टर्मिनल एक गेट में आग लग गई है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं जो आग बुझाने का काम कर रही हैं।

बता दें कि एसआईआई ही कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण कर रही है। इसकी भारत सहित कई देशों में आपूर्ति की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुणे के मंजरी में स्थित एसआईआई के नए प्लांट में आग लगी है। 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में बड़े पैमाने पर कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन किए जाने की योजना है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था। हालांकि इस प्लांट में अभी वैक्सीन का उत्पादन शुरू नहीं हुआ है।

मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं जो लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया है। घटना स्थल पर किसने लोग फंसे हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। प्लांट के ऊपर दूर से ही धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। पांच मंजिला इस प्लांट में कुछ दिनों में वैक्सीन का उत्पादन शुरू होने वाला था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img