Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

यूपीः अपहृत छात्र गौरव हालदार को एसटीएफ ने नोएडा से किया बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

नोएडा: बहराइच जनपद के पयागपुर के रहने वाले एससीपीएम कॉलेज के मेडिकल छात्र गौरव हालदार को एसटीएफ और गोंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने नोएडा से बरामद कर लिया है। एसटीएफ ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

गोंडा के एससीपीएम मेडिकल कॉलेज से छात्र गौरव को 18 जनवरी शाम 4 बजे अगवा कर लिया गया था। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने गौरव के पिता निखिल हालदार से 70 लाख की फिरौती मांगी थी। 22 जनवरी तक रुपये न पहुंचाने पर छात्र को जान से मारने की धमकी दी थी।

एसपी शैलेश पांडे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 टीमों को सक्रिय कर दिया। पयागपुर के विधायक ने इस पर डीजीपी से बात की और शासन ने स्थानीय पुलिस के अलावा एसटीएफ को लगाया। गोंडा की पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत छात्र व तीन अपहरण कर्ताओं को नोएडा से दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के डॉ. अभिषेक ने एक महिला के साथ मिलकर गौरव के अपहरण की साजिश रची थी। अभिषेक व उनके सहयोगियों ने गौरव को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश किया था और फिर उसे अपने साथ नोएडा ले आए थे।

बता दें कि 18 जनवरी की शाम 4 बजे गौरव गायब हुआ था। इसके अगले दिन 19 जनवरी की दोपहर गौरव हालदार के पिता डॉ. निखिल हालदार से 70 लाख रूपये फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद गोंडा पुलिस की छह टीम समेत एसटीएफ गौरव की तलाश में जुटी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img