जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में जलीलपुर विकास खंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी द्वारा युवक एवं महिला मंगल दल खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। शनिवार को जलीलपुर स्थित विकास खंड कार्यालय में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रही क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी द्वारा युवक एवं महिला मंगल दल टीम के खिलाड़ियों को वॉलीबॉल व फुटबॉल की किट वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि खेल से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वही मानसिक विकास भी होता है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के माध्यम से खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें खेल संबंधित सामग्री भेंट की जाती है, ताकि खिलाड़ी अपने क्षेत्र में रहकर आसानी से खेलों का अभ्यास कर सके।
युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही उन्होंने ग्रामीण युवाओं से अधिक संख्या में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील भी की। कार्यक्रम 31 युवक प्रतीक महिला दल खिलाड़ियों को खेल सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर भाजपा नेता हरिराज सिंह सैनी, कमल कश्यप, देवेश कुमार सिंह, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, किशन लाल, राधेश्याम, हुकम चंद आदि मौजूद रहे।

