- एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने फीता काटकर किया चौकी का शुभारंभ, भाजपा नेता रहे मौजूद
जनवाणी ब्यूरो।
शेरकोट/धामपुर: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर में देहरादून-नैनीताल हाईवे 74 पर शेरकोट में देश की आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस के नाम पर पुलिस चौकी का शुभारंभ एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने किया।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने शेरकोट तिराहा स्थित नेशनल हाईवे 74 पर सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके ही नाम से फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया।
एसपी ने कहा की देश में आजाद हिन्द भारत, आजाद हिंद रेडियो, आजाद हिन्द फौज, फारवर्ड ब्लाक की स्थापना करने वाले स्वतंत्रता सैनानी व महान पराक्रमी, महान सपूत, देशभक्त सुभाष चन्द्र बोस की जंयती पर नवीन चौकी की स्थापना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ होगी। हाईवे पर चलने वाले राहगीरों को इससे बड़ा लाभ होगा।

क्षेत्रवासियों को जाम से भी निजात मिलेगी। हाईवे पर होने वाली घटनाओं में भी पुलिस चौकी मददगार साबित होगी। हाईवे पर आए दिन तमाम दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन घायलों को कोई भी जल्दी से उपचार नहीं मिल पाता है। चौकी खुलने से पुलिस हाईवे पर होने वाली घटनाओं पर दुर्घटनाओं पर निगाह रख पाएगी।
असामाजिक तत्व पुलिस के निगाह से नहीं बच पायेंगे। इस मौके पर एएसपी देहात संजय कुमार, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दाहिया, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष शेरकोट अनुज तोमर, नवागत चौकी प्रभारी हरीश कुमार, संजय गहलौत, वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर राजपूत, अंकुर जैन, धर्मवीर सिंह व अचल चौहान आदि शामिल रहे।

