- पराक्रम दिवस के रूप में मनायी नेताजी की जयंती
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर में विभिन्न संगठनों ने देश के महान सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय युवा वाहिनी आदि संगठनों ने नेता जी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई।
शनिवार को लाला मग्धू शरण सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में सभी ने नेताजी के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। दिव्या चौधरी अनुष्का राजपूत, आरुषि, रिया सैनी की वंदना और आशू चौहान की सेनापति के रूप में विशेष प्रस्तुति रही। एल. एस.बिष्ट, प्रदीप डेजी, हेमंत अग्रवाल और नवनीत चतुवेर्दी ने अपने संबोधन में सुभाष चंद्र बोस जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
प्रदीप डेजी के काव्यात्मक संबोधन ने आयोजन में रंग भर दिया । नेता जी सुभाष को मुख्य अतिथि एल. एस. बिष्ट , विशिष्ट अतिथि प्रदीप डेजी, हेमंत अग्रवाल और नवनीत चतुवेर्दी के साथ प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार वर्मा जी, आचार्य विक्रम जी सुरेश कुमार, नवीन कुमार, शशि कुमार, तेजराम सिंह और विद्या मंदिर के बच्चों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। संचालन अंशु विश्नोई ने किया।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी तथा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष पंडित प्रफुल्ल वशिष्ठ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग स्थित लाला मग्धूशरण सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर अरविंद सालवान, विशाल पंडित, हार्दिक अग्रवाल, हिमांशु तायल, पारस चौधरी, अजय कुमार, आशुतोष नामदेव, संदीप पांडेय, धीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। निर्मला गोकुल मिह यादव सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में नेताजी सुभाष चंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर स्थित निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में नेताजी सुभाष चंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, संजयू सिंह, संजय कुमार, आत्मस्वरूप, अनन्त, गौरव, दिग्विजय, अमित, नीरज धारवान, मृदुला विश्नोई, रजनी टांक, गोपेन्द्र, फूलमाला वर्मा, शुभम् टांक, पूनम, नूतन, कविता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनेक छात्र-छात्राएं काजल, हिमानी, प्रियांशी, कल्पना, रवनीत कौर, रुपांशी, अभिषेक, अखिल आदि ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टीकम, बाबूराम, राजेन्द्र आदि की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा वालिया ग्लोबल एकडमी में भी प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी,कुमुद कुमार आदि ने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

