Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बालिका छात्रावास में घटिया सामग्री, जांच सौंपी

  • निर्माण की देखरेख कर रहे अधिकारियों को नोटिस
  • 170 लाख से ऊन में बन रहा बालिका छात्रावास
  • मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन छात्रावास का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

ऊन: सहारनपुर के मंडलायुक्त एवी राजमौली ने कस्बा ऊन में निर्माणाधीन राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर जिलाधिकारी को जांच कराने के आदेश दिए। उन्होंने बाद में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर बालिकाओं के परिजनों से बात की।

शनिवार को मंडलायुक्त एवी राजमौली ने यहां निर्माणाधीन राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता मिलीं। बता दें, राजकीय बालिका छात्रावास यूपीपीसीएल सहारनपुर द्वारा बनाया जा रहा है। छात्रावास के निर्माण के लिए स्वीकृत 170 लाख रुपये में से 67 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। निर्माण कार्य में दो मंजिल बनाई गई हैं।

निर्माण एजेंसी द्वारा पहली मंजिल पर प्लास्टर न कर दूसरी मंजिल पर प्लास्टर किया गया है। इसके अलावा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिस पर मंडलायुक्त ने निर्माण एजेंसी के अधिकारी विजय वीरसिंह को जमकर फटकार लगाई। साथ ही, जिलाधिकारी जसजीत कौर को निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

कस्तूरबा की बालिकाओं को अब तक किताब नहीं

मंडलायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा ऑनलाइन क्लास की जानकारी ली। इस दौरान वार्डन ने बताया कि विद्यालय में 100 बच्चे शिक्षारत हैं जिनमें से 32 बच्चे ऑनलाइन क्लास से जुड़े हैं तथा 48 बच्चों को साप्ताहिक कार्य दिया जाता है जिसके बाद मंडलायुक्त ने बालिकाओं के फोन नंबर लेकर बात की जिसमें प्राची के पिता ने बताया कि विद्यालय द्वारा बालिका को अभी तक किताब भी नहीं दी गई है जिसके बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को समय-समय पर विद्यालय के निरीक्षण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त के दौरे से सभी अधिकारियों में खलबली मच रही।

थानाभवन: नगर पंचायत-ब्लॉक का औचक निरीक्षण

मंडलायुक्त सहारनपुर एवी राजमौली ने नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए हाऊस टैक्स, पानी की सप्लाई एवं साफ सफाई की जानकारी ली। इसके उपरांत विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए हाजिरी रजिस्टर, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जानकारी की।

उन्होंने बीडीओ डा. पंकज कुमार को निर्देश दिए कि सरकारी की योजनाओं का प्रचार प्रसार कराया जाए। जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के उपरांत दथेडा में आयोजित विचार गोष्ठी के लिए प्रस्थान किया। मंडलायुक्त के जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img