Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

हैंडपंप रिबोर में धांधली की जांच डीएम को सौंपी

  • पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को कमिश्नर की फटकार
  • गांव दथेड़ा में चौपाल कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

जनवाणी ब्यूरो |

ऊन: सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित ग्राम दथेडा में मंडलायुक्त एवी राजमौली ने आयोजित चौपाल कार्यक्रम में विकास कार्यों की समीक्षा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समीक्षा के दौरान चौसाना-थानाभवन मार्ग की बदहाल स्थिति को देखकर पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन को जमकर फटकार लगाई।

वहीं नलकूपों की रिबोर में धांधली पर जिलाधिकारी को कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए गए। साथ ही, राशन वितरण में गड़बड़ी पर एसडीएम को जांच करने व पानी की निकासी की समस्या पर पुलिस बल के साथ निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्र के गांव दथेडा को विगत महीनें कैराना से लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी ने गोद लिया था। जिसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कैम्प कर पेंशन बनाना, राशन कार्ड बनाना, पात्रों के आवासों के लिए चयन, चिकित्सा कैम्प, सीसी सड़कों का निर्माण, आयुष्मान कार्ड बनाना आदि पर काम कर सुविधाएं ग्रामीणों तक पहुंचाई।

जिसके बाद दथेडा गांव का चयन मंडलायुक्त के दौंरे के लिए किया गया। इससे पूर्व मंडलायुक्त का दौरा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विगत दिनों दो बार रदद हुआ। शनिवार को दथेडा के खेल मैदान में मंडलायुक्त एवी राजमौली ग्रामीणों के बीच पहुंचें और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन गजेन्द्र सिंह को फटकार लगाते हुए चौसाना-थानाभवन मार्ग को गड़ढामुक्त कराने के आदेश दिये। वहीं गांव के अध्यापकों के बुलाकर शौचालयों की व्यवस्था की जानकारी ली।

मंडलायुक्त ने बालिकाओं के लिए अलग शौचालयों के बारे में भी ग्राम सचिव व अध्यापकों से बातचीत करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। पेयजल परीक्षण की शिकायत पर एक्सईएन को स्कूल के हैंडपंप से पानी मंगाकर पीने को कहा गया और तत्काल जांच कराने को भी कहा गया।

किसानों ने कृषि विभाग से वितरित सरसों किट नहीं मिलने की शिकायत की जिस पर मंडलायुक्त ने किसानों को लाभ देने के निर्देश दिये। वंचितो को आवास उपलब्ध कराने, पशु चिकित्सा के लिए कैम्प करने, राशन कार्ड तथा पेंशन बनाने के लिये सम्पर्क सूची मंडलायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित कर महिलाओं को आगे लाने के लिए भी परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी को निर्देश दिए। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका सहित दर्जनों विभागों के अधिकारीगण चौपाल कार्यक्रम में मौजूद रहे।

रिबोर दिखा लाखों डकारने की डीएम करेंगी जांच

चौपाल कार्यक्रम के दौरान अंकुर नाम के युवक ने मंडलायुक्त एवी राजमौली को गाव में रिबोर नलकूपों की एवज में लाखों रुपयों को डकारने की शिकायत की । जिस पर मंडलायुक्त एवी राजमौली ने जिलाधिकारी को टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।

राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी को स्वयं जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था कराने के आदेश भी दिये गए। वहीं आधार कार्डों से वंचित लोगों के आधार कैम्प लगाकर बनाने के निर्देश दिए गए।

चुनाव में गड़बड़ी पर कड़ी कार्यवाही: मंडलायुक्त

चौपाल में मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों के हा-हुल्ला पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि चौपाल का उद्देश्य विकास कार्यों की पूर्ति करना है। पंचायत चुनाव सिर पर हैं जिस कारण व्यक्तिगत आरोप लगेंगे लेकिन एक दूसरे को भड्काने अथवा आक्रोशित करने वालों पर कठोरत्तम कार्यवाही की जाए।

मंडलायुक्त ने बताया कि दथेडा का चयन सांसद आदर्श ग्राम योजना में हुआ है। जिले के तमाम अधिकारी यहां की समस्याओ को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण करेंगे। प्रत्येक महीने मैं स्वयं बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करुंगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img