Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

महिलाओं को ही भूल गईं महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण!

  • रसोई के सामान के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन के समानों में नहीं दी गई है कोई छूट

नेहा त्यागी |

मेरठ: कोरोना काल के बाद पहला आम बजट सोमवार को जारी किया गया। इस बजट से लोगों को उम्मीद थी कि कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। क्योंकि, जिस तरह से कोरोना ने अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई थी उससे भारत ही नहीं,बल्कि दुनिया की बड़ी से बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भी अर्श से फर्श पर आ चुकी है।

ऐसे में अब हम आधी आबादी की बात करे जो कि घर का बजट संभालने के साथ ही रसोई का बजट संभालती है और एक बंधी हुई सैलरी में पूरे माह का खर्च चलाती है, उन महिलाओं को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह बजट आकर्षित नहीं कर पाया है।

महिलाओं को इस बात की निराशा है कि सरकार ने उनकी सुरक्षा और रसोई का ख्याल नहीं रखा है। महिलाओं को उम्मीद थी कि इसबार आसमान छू रही महंगाई से रसोई को निजात मिलेगी। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं का कहना है कि अफसोस ऐसा नहीं हुआ। वित्त मंत्री ने महिलाओं की पूरी तरह से अनदेखी की है।

Anita
जनहित फाउंडेशन की संचालिका अनिता राना का कहना है कि मध्यमवर्ग के लोगों को इस बजट में कोई राहत नहीं दी गई है। बजट में महिलाओं व विशेष वर्ग के लिए भी कुछ खास नहीं है और न ही बेरोजगार लोगों के लिए कोई रोजगार का विकल्प तलाशा गया है।


 

Anubhuti e1612189863433
अरुणोदय सोसाइटी फाउंडर अनुभूति चौहान का कहना है कि सरकार का यह बजट गरीब तबके को लाभ पहुंचाएगा और शिक्षा को भी आगे बढ़ाने का काम इस बजट में किया गया हैं, लेकिन मध्यम वर्गीय लोगों को इस बजट में कोई छूट नहीं दी गई है।


 

Nalini
नालिनी रस्तोगी
का कहना है कि सरकार की ओर से जारी किए गए बजट से महंगाई और बढ़ जाएगी। खाने-पीने के सामानों पर आय दिन इजाफा हो रहा है। बजट से उम्मीद थी कि महंगाई से निजात मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। निराशाजनक बजट है। बेसिक नीडस पर ध्यान नहीं दिया गया है।


 

Anjulaआरजी कॉलेज शिक्षिका डॉ. अंजुला राजवंशी का कहना है कि बजट में जल और पर्यावरण को बचाने का प्रयास किया गया हैं और स्वास्थ पर भी काफी ध्यान दिया गया है। शिक्षा की बात करे तो उसमें आर्मी स्कूल खोलने की जो बात कही गई हैं वह सराहनीय कदम है। इससे बच्चों में अनुशासन जागरुक होगा।


 

Kalpnaकल्पना पांडे का कहना है कि बजट में महिलाओं की रसोई के बारे में कोई बात नहीं की गई है। जबकि कोरोना काल की वजह से सभी के घरों की स्थिति अर्श से फर्श पर आ चुकी है। उम्मीद की जा रही थी कि बजट आने के बाद महंगाई कुछ कम होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।


 

Mridula e1612192523774इस्माईल इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर की प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा का कहना है कि इस बजट से महिलाओं को निराशा मिली है। क्योंकि महंगाई कम होने वाली नहीं है। शिक्षा की बात करे तो उसमें लाभ दिया गया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए फायदेमंद होगा।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img