Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

15 हजारी बदमाश को गिरफ्तार कर 4.60 लाख बरामद

  • बिजलीघरों पर ट्रांसफार्मरों से तार चोर गिरोह का है सदस्य

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: गढ़ीपुख्ता पुलिस ने एसओजी टीम को साथ लेकर विद्युत उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मरों से तार चोर गिरोह के 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 4.60 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि 12 अक्टूबर को थानाभवन क्षेत्र के गांव अम्बेहटा याकूबपुर स्थित बिजलीघर में रखे ट्रांसफार्मरों से बदमाशों ने तांबे के तार चोरी किए थे। यही नहीं घटना के करीब एक सप्ताह बाद 20 अक्टूबर को ही गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेडी स्थित बिजलीघर से भी ट्रांसफार्मरों से बदमाशों ने तार चोरी किए गए थे।

जिसके संबंध में अम्बहेटा याकूबपुर बिजलीघर जेई किशोर कुमार और दुल्ला खेडी बिजलीघर के जेई सौरभ कुमार ने मुकदमें दर्ज कराए थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए आठ बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

रविवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए संगम नहर पुल ग्राम गंदेवडा से ट्रांसफार्मर के तार चोरी करने वाले गैंग के 15 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया।

बदमाश ने अपना नाम फुरकान पुत्र शौकत निवासी गांव लंढौरा थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तार चोरी कर बिक्री के चार लाख 60 हजार रुपये और तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामए किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img