- कादराबाद से तुरतपुर व नवाबपुरा होते हुए अगवानपुर तक जाने वाले मार्ग को बनवाने का आश्वासन
जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: गांव कादराबाद में उत्तरप्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया अपने परिचित वेव कंपनी के बिजनौर जीएम भाग सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका हाल चाल मालूम कर मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या का निस्तारण कराया।
मंगलवार को गांव कादराबाद में वेव कंपनी के बिजनौर जीएम भाग सिंह के आवास पर पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने उनका हालचाल मालूम कर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया।

वहीं ग्रामीणों ने कादराबाद पीएचसी में एमबीबीएस डाक्टर को रेगुलर अस्पताल में बैठाने की मांग की तो परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मौके पर ही बिजनौर सीएमओ को फोन कर पीएचसी कादराबाद में डाक्टर को रेगुलर बैठाने के आदेश दिए व डीएम बिजनौर को भी इस विषय मे अवगत कराया।
वहीं कादराबाद से तुरतपुर व नवाबपुरा को होकर अगवानपुर तक जाने वाले 13 किमी मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने का भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इस अवसर पर वेव कंपनी के बिजनौर जीएम भाग सिंह के अलावा पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह फौजी, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद सेमवाल, मदन जोशी, कैलाश चंद आदि लोग मौजूद रहे।

