Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

  • प्रयास के बाद शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता: क्षेत्र में गांव भैंसवाल स्थित गंदेवडा नहर पुल में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल के कुछ ग्रामीण मंगलवार की दोपहर अपने खेत से वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि गंदेवडा नहर में एक अज्ञात युवक का शव बहकर आ रहा है जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद गढ़ीपुख्ता पुलिस वहां पहुंची और शव को किसी प्रकार नहर से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 32 वर्ष रही होगी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है।

शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। नहर में पानी कम होने के कारण वह झाल में अटक गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img