Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

भैंसवाल महापंचायत की तैयारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा

  • सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने बैठक में की चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज और किसानों पर दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों समेत कृषि कानूनों को वापस कराए जाने के समर्थन में आगामी पांच फरवरी को गांव भैंसवाल में होने वाली महापंचायत के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

सोमवार को गांव भैंसवाल के प्राइमरी पाठशाला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 5 फरवरी में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर सर्वसमाज के साथ रणनीति तैयार की गई। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि बैठक में गांव की सभी पट्टियों के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि पूर्व सांसद जयंत चौधरी की किसान महापंचायत में 36 बिरादरियों के किसान शामिल होंगे।

54सर्वसम्मति से पंचायत के संचालन के लिए युवाओं की कमेटी बनाई जाएगी। पंचायत में बालियान खाप के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को आमंत्रित करने किया गया है।

बैठक में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी जयपाल सिंह कादियान पट्टी और संचालन देवराज पहलवान ने किया। बैठक में सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img