Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

समाधान दिवस में 126 में से 20 का मौके पर निस्तारण

  • शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 126 शिकायतें आई जिनमें से मौके पर 20 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनका निस्तारण प्रभावी ढंग से समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक करने के दिर्नेश दिए।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में शामली तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष फरियादियों द्वारा 50 प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए रखे गए जिनमें से मौके पर मात्र 6 ही शिकायतों का निस्तारण हो पाया और शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी के द्वारा फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की अमल में लाई जायेगी।

56

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुर्किति माधव ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी, एसडीएम संदीप कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उप कृषि निदेशक डा. शिवकुमार केसरी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ऊन में 34 में 6 शिकायतों का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान 34 शिकायतें आई जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों में खंड विकास अधिकारी से संबंधित पांच, पुलिस विभाग की तीन, अधिशासी अधिकारी ऊन की एक, विद्युत विभाग की सात, बैंक की एक, राजस्व विभाग की 11 शामिल हैं।

संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मणि अरोरा, सीओ थानाभवन अमित सक्सेना, तहसीलदार एचडी पंवार समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मैनेजर ने खाते से 3 लाख निकाले !

संपूर्ण समाधान दिवस में गांव बझेडी निवासी रामपाल पुत्र मोहकम सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर धोखाधड़ी से खाते से तीन लाख रुपये दो बार निकालने का आरोप लगाया है। किसान रामपाल का आरोप है कि बैंक मैनेजर खाते धारकों के खाते से पैसे निकालकर किसान क्रेडिट कार्ड में जमा कर पैसे की उगाही करता है। बाद में पैसे खाते में डाल देता हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

कैराना में आई 42 शिकायतें

मंगलवार को तहसील सभा कक्ष में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीनी विवादों, अवैध कब्जों, आपसी विवादों, पेंशन, पेयजल आदि से संबधित 42 शिकायतें आयी जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

जबकि बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img