Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

रोडवेज के चालक-परिचालकों के नेत्रों का कराया परीक्षण

  • जागरूकता पम्फलेट वितरित, नियमों के पालन की दिलाई शपथ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड पर दिव्यांगजन ड्राइविंग एवं अन्य प्रावधानों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रोडवेज बस के चालकों एवं परिचालाकों का नेत्र परीक्षण कर, जागरूकता पम्फलेट वितरित कर नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

शनिवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर परिहन विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एआरटीओ मुंशीलाल, एआरएम मनोज वाजपेयी के निर्देशन में यिका गया। इस दौरान बस स्टैंड पर नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रवेंद्र सिंह ने बस के चालकों एवं परिचालकों आंखों की जांच की।

इस दौरान जागरूकता पम्फलेट का वितरण किया गया। चालकों को सीट बैल्ट लगाने, रॉन्ग साइड साइड न चलने के लिए जागरूक किया गया। मिरर, बैकलाइट, परावर्ती टेप फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन सिलेंडर इत्यादि की जांच की गई। जिसके बाद मेरठ-करनाल हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया।

जिसमें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेई कनिष्ठ केंद्र प्रभारी एवं प्रवर्तन कर्मी उपस्थित थे प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई इनसे 111000 का जुर्माना लगाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...
spot_imgspot_img