- घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नजीबाबाद-हरिद्वार रोड स्थित राजन एजेंसी होटल के निकट डंपर ने मंडावली की तरफ से नजीबाबाद आते हुए रोडवेज बस संख्या यूपी 95टी 2136 महोबा डिपो को टक्कर मार दी। जिसमे चालक परिचालक सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
रविवार को नजीबाबाद-हरिद्वार रोड स्थित राजन एजेंसी होटल के निकट डंपर व बस टक्कर की सूचना पर नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, रोडवेज बस में 18 यात्री सवार थे। जिसमें चालक, परिचालक व सहायक चालक सहित छह लोग घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र समीपुर में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों के नाम लखन लाल पुत्र दीनदयाल निवासी बड़ी हरड़ महोबा (सहायक चालक ), राकेश निगम पुत्र राधेश्याम निगम निवासी विवेक नगर थाना हमीरपुर जिला हमीरपुर, महेश पुत्र स्वर्गीय एपी दीपक निवासी 20/2 अखाड़ा मोहल्ला तिलक रोड कोतवाली देहरादून, अभिलाष कुमार पुत्र रामशरण निवासी खुरहद थाना खुरहड़ जिला बांदा परिचालक, सुनील कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी टांडा बिरखा थाना स्योहारा, जिला बिजनौर, इमरान पुत्र शरीफ निवासी भागूवाला थाना मंडावली डंपर चालक, बताए गए हैं। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

